Rajasthan BSTC Online Form 2022

Rajasthan BSTC 2022 Application Form

राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अब राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम फॉर्म 2022 का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम 2022 के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम फॉर्म अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। Rajasthan Pre D.El.Ed Notification 2022 इसी महीने 10 अगस्त तक जारी हो सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी समय-समय पर राजस्थान D.El.Ed की ऑफिशल वेबसाइट को चेक करते रहें। कार्यालय समन्वयक, प्री डीएलएड परीक्षा एवं पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन के लिए प्री डीएलएड एग्जाम 2022 का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी यानी प्री डीएलएड एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त के बाद शुरू होंगे। राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन अगले सप्ताह किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

Join Telegram

Rajasthan Pre D.El.Ed Application form 2022 नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान प्री बीएसटीसी एग्जाम फॉर्म 2022 की योग्यता, आयु सीमा आवेदन शुल्क एग्जाम पैटर्न सिलेक्शन प्रोसेस सभी जानकारी नीचे दी गई है. इसके अलावा विद्यार्थी Rajasthan Pre BSTC 2022 के लिए आवेदन करने से पूर्व ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Rajasthan BSTC 2022 Online Application Fee (संभावित)

  • डीएलएड सामान्य अथवा डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम प्रवेश हेतु सामान्य शुल्क : ₹400 For All Category
  • डीएलएड सामान्य और डीएलएड संस्कृत दोनों पाठ्यक्रमों हेतु : ₹450 For All Category

Rajasthan BSTC 2022 Age Limit

राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं तथा राजकीय सेवा में सेवारत शिक्षकों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं होगा. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

Rajasthan Pre BSTC form 2022 Education Qualification

Rajasthan BSTC 2022 Application Form के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष 12वीं कक्षा का एग्जाम दिया है, वह भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा यानी डीएलएड पाठ्यक्रम 2022 में प्रवेश हेतु उच्च माध्यमिक परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम अंक प्रतिशत विभिन्न वर्गों के लिए नियमानुसार होंगे.

Rajasthan BSTC 2022 Exam Date

Education Department Rajasthan BSTC Pre Exam 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन संभावित हैं, की अगस्त के अंत में किया जाएगा. Rajasthan Pre BSTC Exam 2022 का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह में किया जा सकता है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है. जल्द ही Rajasthan Pre BSTC Online Application form का Notification जारी होगा और उस समय Exam date भी जारी कर दी जाएगी. इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करते रहे.

Rajasthan BSTC Exam 2022 Admit Card

Rajasthan BSTC Exam 2022 के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 1 सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे. Rajasthan BSTC 2022 प्रवेश पत्र विद्यार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे और उसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा. Rajasthan BSTC 2022 परीक्षा के समय विद्यार्थी को प्रवेश पत्र और अपना एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा.

BSTC 2022 Exam Pattern

  • राजस्थान बी.एस.टी.सी प्रवेश परीक्षा 2022 का एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार है:
  • परीक्षा ऑफलाइन मोड होगी यानि OMR Sheet पर एग्जाम देना होगा।
  • पेपर में सारे ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे
  • पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगें
  • प्रत्येक प्रश्न 3 Marks का होगा यानि टोटल 600 नंबर्स का पेपर होगा।
  • पेपर में 200 Questions चार सेक्शन में बंटे होंगें जो निम्न प्रकार होंगे
सेक्शन / विषय प्रश्नों की संख्या
Mental Ability 50
General Information of Rajasthan 50
Teaching Aptitude Test 50
English & Hindi/Sanskrit 20 & 30

 

Rajasthan Pre BSTC 2022 Selection & Counseling

Rajasthan BSTC 2022 (Diploma in Elementary Education) Course में प्रवेश हेतु चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा के आधार पर वर्गवार/ श्रेणी के आधार पर कट ऑफ के माध्यम से चयन किया जाएगा. इसके बाद काउंसलिंग के आधार पर कॉलेजों का आवंटन होगा. Rajasthan BSTC 2022 में चयन हेतु आवश्यकतानुसार तीन से चार लिस्ट निकाली जाएंगी. जिसकी जानकारी आपको रिजल्ट के समय हमारे द्वारा अपडेट कर दी जाएगी. Rajasthan BSTC Pre Exam 2022 से संबंधित प्रत्येक ऑफिशल अपडेट आपको केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्राप्त होगी. काउंसलिंग के समय ₹3000 फीस लगती है. यदि विद्यार्थी को कॉलेज आवंटित नहीं होता है तो उसे फीस रिफंड कर दी जाती है. इसलिए विद्यार्थी फॉर्म भरते समय अपनी डिटेल सही भरें.

How to Apply Rajasthan BSTC 2022 Online Application form

Rajasthan Pre D.El.Ed form 2022 के लिए आवेदन डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से करना होगा. डीएलएड 2022 एप्लीकेशन फॉर्म ऑफलाइन स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा. इसमें अभ्यर्थियों को पूछी गई सभी जानकारी सही से भरने के बाद और निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास निकालकर सुरक्षित रख लें. इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं. साथ ही समय-समय पर डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहे.

Join Telegram