प्रश्न 1.रासायनिक परिवर्तन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के रासायनिक गुण तथा संघटन में परिवर्तन होकर नया पदार्थ बनता है, उसे रासायनिक परिवर्तन कहते हैं।
प्रश्न 2.वनस्पति तेल को वनस्पति घी में परिवर्तित करने वाले उत्प्रेरक का नाम बताइये।।
उत्तर-वनस्पति तेल को वनस्पति घी में परिवर्तित करने के लिए निकेल (Ni) उत्प्रेरक का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 3.उत्प्रेरण कितने प्रकार का होता है? नाम लिखें।
उत्तर-उत्प्रेरण मुख्यतः चार प्रकार का होता है-धनात्मक उत्प्रेरण,ऋणात्मक उत्प्रेरण,स्वतः उत्प्रेरण,जैव उत्प्रेरण।
प्रश्न 4.Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu,यह किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?
उत्तर-यह एक विस्थापन तथा रेडॉक्स अभिक्रिया है।
प्रश्न 5. उत्क्रमणीय अभिक्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर-वह अभिक्रिया जो दोनों दिशाओं में होती है अर्थात् जिसमें अभिकारक से उत्पाद तथा उत्पाद से पुनः अभिकारक का निर्माण होता है, उसे उत्क्रमणीय अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण-Na2(g) + 3H2(g) ⇔ 2NH3(g)
प्रश्न 6.उत्प्रेरक वर्धक व उत्प्रेरक विष का क्या कार्य है?
उत्तर-उत्प्रेरक वर्धक, उत्प्रेरक की क्रियाशीलता बढ़ाते हैं जबकि उत्प्रेरक विष से उत्प्रेरक की क्रियाशीलता कम हो जाती है।
प्रश्न 7.अम्ल व क्षार की परस्पर अभिक्रिया कौनसी अभिक्रिया कहलाती है?
उत्तर-अम्ल व क्षार की परस्पर अभिक्रिया से लवण तथा जल बनता है तथा इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।
प्रश्न 8.वेग के आधार पर अभिक्रिया कितने प्रकार की होती है?
उत्तर-वेग के आधार पर अभिक्रिया दो प्रकार की होती है-तीव्र अभिक्रियाएँ,मंद अभिक्रियाएँ।
प्रश्न 9.ताप अपघटन अभिक्रिया का उदाहरण दें।
उत्तर-कैल्सियम कार्बोनेट का विघटन एक ताप अपघटन या ऊष्मीय अपघटन अभिक्रिया है।
CaCO3 कैल्सियम कार्बोनेट →Δ→ CaO + CO2↑ कैल्सियम ऑक्साइड
प्रश्न 10.निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित रूप में लिखिए
Pb(NO3)2(s) →ऊष्मा→ PbO(s) + NO2(g) + O2(g)
उत्तर-Pb(NO3)2(S) →ऊष्मा→ PbO(s) + 2NO2(g) + O2(g)
प्रश्न 11.चिप्स की थैली में कौनसी गैस भरी जाती है ताकि उनका ऑक्सीकरण न हो सके?
उत्तर-नाइट्रोजन गैस
प्रश्न 12.अपघटनीय अभिक्रिया के लिए उत्तरदायी कारक बताइए।
उत्तर-ताप, विद्युत तथा प्रकाश।
प्रश्न 13.पोटेशियम क्लोरेट को गर्म करने पर कौनसी गैस निकलती है?
उत्तर-ऑक्सीजन गैस
प्रश्न 14.Pb(s) + CuCl2(aq) → PbCl2(aq) + Cu(s) किस प्रकार की अभिक्रिया है?
उत्तर-विस्थापन एवं रेडॉक्स (उपापचयी) अभिक्रिया।
प्रश्न 15.मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर क्या बनता है?
उत्तर-श्वेत मैग्नीशियम ऑक्साइड।
प्रश्न 16.मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्सीकृत होता है या अपचयित? (2Mg + O2 →2 MgO)
उत्तर-मैग्नीशियम ऑक्सीकृत होता है।
प्रश्न 17.CH4(g) + O2 → CO2(g) + H2O का संतुलित रासायनिक समीकरण क्या होगा?
उत्तर-CH4(g) + 2O2(g) → CO2(g) + 2H2O (l)
प्रश्न 18.N2 तथा H2 की अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर-N2(g) + 3H2(g) → 2NH3(g)
प्रश्न 19.कैल्सियम ऑक्साइड को जल में घोलने पर ऊष्मा में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर- ऊष्मा उत्सर्जित
प्रश्न 20.कॉपर से अधिक सक्रिय तीन धातुओं के नाम लिखिए।
उत्तर-आयरन (Fe), जिंक (Zn) तथा मैग्नीशियम (Mg)
प्रश्न 21.अभिक्रिया H2S + Br2 → 2HBr + S में किस पदार्थ का अपचयन हो रहा है?
उत्तर-Br2 (ब्रोमीन) का।
प्रश्न 22.संगमरमर (Marble) का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर-CaCO3 (कैल्सियम कार्बोनेट)।
प्रश्न 23.Zn, Pb तथा Cu की क्रियाशीलता का क्रम लिखिए।
उत्तर-Zn > Pb > Cu
प्रश्न 24.एन्जाइमों का संघटन तथा विशेषता बताइए।
उत्तर-एन्जाइम जटिल नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक होते हैं जो कि भिन्न-भिन्न जैव रासायनिक क्रियाओं के लिए विशिष्ट होते हैं।
प्रश्न 25.उत्क्रमणीय अभिक्रियाओं में कौनसी दो अभिक्रियाएँ साथ-साथ चलती हैं ?
उत्तर- अग्र अभिक्रिया तथा प्रतीप अभिक्रिया