RBSE Class 5th 8th Result 2022 | Rajasthan Board Class 5th & 8th Result 2022 Check Here

RBSE 5th 8th Result 2022


राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अपने अंतिम चरण में हैं। बता दें राजस्थान बोर्ड द्वारा इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की गई हैं। परीक्षा की आखिरी तारीख करीब आने के साथ रिजल्ट को लेकर छात्रों की धड़कन तेज हो गई है। शिक्षामंत्री बुलाकी दास कल्‍ला ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि RBSE Class 5th-8th Result 2022 की घोषणा बुधवार 08 जून को की जाएगी. शिक्षा मंत्री कल्ला विभाग के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से परीक्षा की रिजल्‍ट्स की घोषणा करेंगे जिसके बाद रिजल्‍ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लाइव हो जाएगा. in पर लाइव हो जाएगा.




RBSE Class 5th 8th Result 8 June 2022

Join Telegram

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने वाले आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम का इंतजार आखिर अब खत्‍म हो गया है। राजस्‍थान बोर्ड ने रिजल्‍ट के तारीख और समय की घोषणा कर दी है। इसके तहत दोनों कक्षाओं के परिणाम आज यानि 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ने ट्वीट कर दी है।



Rajasthan Board 5th & 8th करीब 28 लाख छात्र हुए परीक्षा में शामिल

कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण आरबीएसई ने इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के सिलेबस में कुछ कटौती की थी। साथ ही मूक बाधिर बच्चों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस साल आरबीएसई के 5वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक बच्चों ने पंजीकरण करवाया था, वहीं 8वीं की परीक्षा में करीब 12.64 लाख छात्र छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।




RBSE 5th Result – Click Here 

RBSE 8th ResultClick Here


(link will be activate soon)

परीक्षार्थियों को मिलेंगे ग्रेड

पहले जारी सूचना के मुताबिक कक्षा 8 वीं के छात्रों को इस बार अंकों के बजाय ग्रेड दिया जाएगा। डी ग्रेड तक के छात्रों को पास माना जाएगा, जबकि ई1 या ई2 को फेल माना जाएगा। हालांकि, यदि आप एक या दो विषयों में ई ग्रेड प्राप्त हुआ हो तो ऐसे परीक्षार्थी आरबीएसई बोर्ड पूरक परीक्षा यानि कंपार्टमेंट एग्‍जाम में शामिल हो सकेंगे। इसका आयोजन रिजल्‍ट जारी करने के कुछ दिनों बाद किया जाएगा।

RBSE 5th 8th Result 2022- ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE 5th 8th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • अपना रोलनंबर और स्कूल कोड के साथ बॉक्स में दिया कैप्चा दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
  • आरबीएसई ने रिजल्ट से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही आपको रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड करवा दिया जाएगा।
Join Telegram